Breaking News
Trending
नईदिल्ली-
नवराज निर्माण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन और चार नए प्रदेशों के निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को चार अलग-अलग हिस्सों में पुनर्गठित करने की मांग की गई थी। इसमें बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध प्रदेश और पश्चिम प्रदेश के निर्माण की मांग शामिल थी।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य के बेहतर प्रशासन, क्षेत्रीय विकास और जनहित के लिए चार प्रदेशों के निर्माण की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन का यह मुद्दा पूरे प्रदेश में प्रमुखता से उठाया जाएगा। बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध प्रदेश और पश्चिम प्रदेश के निर्माण की मांग को जन-जन तक पहुंचाकर इसे चुनाव का प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा।
छोटा प्रदेश, विकसित प्रदेश — हमारा प्रदेश, हमारा सम्मान।

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Aishwarya Sinha