A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव

Duniyadari CoronaVirus IPL2020 Bollywood

सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने को शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच

 


- जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड के गगौर महादलित टोला में शिविर का आयोजन 

- जाँच के पश्चात छः गर्भवती को समुचित जाँच के लिए भेजा गया सदर अस्पताल 


शेखपुरा, 25 जुलाई-


सामुदायिक स्तर पर लोगों को सुविधाजनक तरीके से समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है। जिसे सार्थक रूप देने के लिए जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड के गगौर महादलित टोला में गर्भवती महिलाओं की  प्रसव पूर्व (एएनसी) समुचित स्वास्थ्य जाँच के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ आशा के नेतृत्व आयोजित किया गया। जिसमें  स्वास्थ्य टीम द्वारा गाँव की  सभी गर्भवती महिलाओं की  प्रसव पूर्व समुचित स्वास्थ्य जाँच की गई। जाँच के पश्चात जरूरी और आवश्यक चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। साथ ही गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता और सावधानी समेत अन्य आवश्यक जानकारी दी गई। वहीं, शिविर के  सफल संचालन के लिए डीपीएम (हेल्थ) श्याम कुमार निर्मल एवं पिरामल फाउंडेशन के डीपीएल सेराज हसन समेत अन्य पदाधिकारी  शिविर स्थल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य टीम को आवश्यक और जरूरी निर्देश देते दिखे। 


- 06 गर्भवती को समुचित जाँच के लिए विशेष एम्बुलेंस से भेजा गया सदर अस्पताल : 

स्थानीय पीएचसी की  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ आशा ने बताया,  शिविर के दौरान उक्त गाँव की एक-एक गर्भवती महिलाओं को चिह्नित  कर स्वास्थ्य जाँच की गई । जिसके पश्चात 6 गर्भवती को विशेष एम्बुलेंस के माध्यम से अल्ट्रासोनोग्राफी समेत अन्य समुचित जाँच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया। ताकि गर्भवती महिलाओं की  समुचित स्वास्थ्य जाँच हो सके और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की समुचित जानकारी मिल सके। वहीं, उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी गर्भवती महिलाओं की बीपी, यूरिन, हीमोग्लोबिन, शुगर , एचआईवी समेत अन्य आवश्यक जाँच की गई । साथ ही जाँच के पश्चात आयरन  एवं कैल्सिम की दवा भी दी गई । 


- हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से पीड़ित मिली एक गर्भवती : 

इस  शिविर में जाँच के दौरान एक गर्भवती महिला हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से पीड़ित मिली, जिनका हीमोग्लोबिन सामान्य से कम पाया गया । जिसे एएनएम द्वारा विशेष चिकित्सा परामर्श दिया गया एवं किसी प्रकार की कोई शारीरिक पीड़ा होने पर तुरंत जाँच कराने को कहा गया। साथ संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता को उक्त गर्भवती का लगातार फॉलोअप करने को कहा गया। इसके अलावा गर्भवती को खान-पान, रहन-सहन, साफ-सफाई समेत अन्य आवश्यक जानकारी दी गई। 


- नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को टीकाकृत करने पर भी दिया गया बल : 

शिविर के दौरान नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को टीकाकृत करने पर भी बल दिया गया। इस  दौरान 07 बच्चों को टीकाकरण कार्ड बनाकर मौके पर ही टीकाकृत किया गया। जबकि, 05 गर्भवती की  प्रसव जाँच के लिए एमसीपी कार्ड बनाया गया। इसके अलावा सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए अन्य आवश्यक जानकारी दी गई और संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही प्रसव के दौरान सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मिलने वाली उपलब्ध सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट