- जरूरतमंदों के घरों तक पहुँची वैक्सीनेशन टीम, लगाया गया सुरक्षा का टीका
खगड़िया-
सामुदायिक स्तर पर कोविड के प्रभाव से लोगों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से जल्द से शत-प्रतिशत लाभार्थियों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया है और लगातार मेगा ड्राइव चलाया जा रहा । इसी कड़ी में गुरुवार को पुनः जिलेभर में कोविड मेगा ड्राइव चलाया गया। जिसके माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित कर अबतक किसी भी कारणवश वैक्सीन से वंचित लोगों को वैक्सीनेट किया गया। साथ ही सेकेंड और प्रीकाॅशनरी डोज लेने की निर्धारित समयावधि पूरी करने वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई। इधर, विशेष अभियान के सफल संचालन के लिए सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान, डीपीएम (हेल्थ) पवन कुमार, केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद, परवत्ता सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राजीव रंजन समेत अन्य पदाधिकारी विभिन्न सेशन साइटों का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश देते दिखे।
- कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन ही सबसे प्रभावी और कारगर उपाय :
सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा ने बताया, कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन ही सबसे प्रभावी और कारगर उपाय है और इसी के बदौलत में इस घातक महामारी से सुरक्षा संभव है।इसलिए, मैं तमाम जिले वासियों से अपील करता हूँ कि खुद एवं परिवार और समाज को इस घातक महामारी से सुरक्षित करने के लिए सभी लोग निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। वहीं, उन्होंने बताया, सभी सेशन साइटों पर तीनों डोज के लाभार्थियों को वैक्सीन दी गई। विशेष अभियान के सफल संचालन के लिए सभी सेशन साइटों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती एवं वैक्सीन वाइल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। ताकि एक भी व्यक्ति को वैक्सीन के अभाव में लौटना नहीं पड़े। वहीं, उन्होंने बताया, जिले में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान को और तेज गति देने के लिए वैक्सीनेशन टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए।
- जरूरतमंदों के घरों तक पहुँची वैक्सीनेशन टीम :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत जिले के सभी प्रखंडों में चयनित जगहों पर तो विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया । किन्तु, जो लोग शिविर स्थल तक आने में असमर्थ थे, उन्हें होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई, यानी उनके घर पर जाकर वैक्सीनेशन टीम द्वारा वैक्सीन दी गई। ताकि ऐसे लाभार्थी भी वैक्सीन से वंचित नहीं रहें और जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके तथा सामुदायिक स्तर पर लोग इस घातक महामारी के खतरे से सुरक्षित हो।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सेनेटाइजर का उपयोग करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
मेगा ड्राइव • जिले के सभी प्रखंडों में चलाया गया विशेष कोविड वैक्सीनेशन अभियान
रिपोर्टर
Dr. Rajesh Kumar
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar