- कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ जिले में जारी है लोगों का वैक्सीनेशन
- बूस्टर डोज को लेकर नई गाइडलाइन जारी, इसके पालन के साथ लाभार्थियों को लगायी जाएगी बूस्टर डोज
मुंगेर, 05 फरवरी-
जिले के विभिन्न प्रखंडों में नियमित तौर पर चयनित और चिह्नित जगहों पर शिविर आयोजित कर हर आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा रही है। ताकि संपूर्ण जिलेवासी जल्द से जल्द वैक्सीनेटेड हो सामुदायिक स्तर पर लोग इस घातक महामारी से सुरक्षित हो सकें। वहीं, इसके साथ बूस्टर डोज को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गयी है। जिसके पालन के साथ ही बूस्टर डोज लेने वाले योग्य लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगायी जाएगी। वहीं, जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों के वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने को लेकर जिले में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगातार अभियान चलाकर योग्य व्यक्तियों को जागरूक कर वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहें ,जिससे जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके।
- कोविड संक्रमित मरीजों को स्वस्थ्य होने के तीन माह बाद लगायी जाएगी बूस्टर डोज :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार रौशन ने बताया, बूस्टर डोज को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गयी है। जिसके अनुसार जो व्यक्ति दोनों डोज ले चुके और बूस्टर डोज लेने की निर्धारित समयावधि पूरी कर चुके हैं। किन्तु, इसी दौरान वह कोविड संक्रमित हो गए तो उन्हें स्वस्थ्य यानी रिकवर होने के तीन माह बाद बूस्टर डोज लगायी जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा, प्रोटोकॉल के पालन के साथ वैक्सीन लेने पर किसी प्रकार परेशानी होने की संभावना नहीं रहती है। इसलिए, मैं ऐसे लाभार्थियों से अपील करता हूँ कि प्रोटोकॉल के पालन के साथ ही बूस्टर डोज लें।
- युवाओं के साथ-साथ हर आयु वर्ग के लोगों का जारी है वैक्सीनेशन :
जिले में सामान्य कोविड वैक्सीनेशन अभियान भी जारी है। जिसके माध्यम से किशोर- किशोरियों के साथ-साथ हर आयु वर्ग के लोगों को लगातार शिविर आयोजित कर वैक्सीन दी जा रही है। इस दौरान लोगों को कोविड से बचाव के लिए एहतियात जारी रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही जरूरतमंद लाभार्थियों के घर जाकर वैक्सीन देने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई है। ताकि लोगों को वैक्सीन लेने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो और सभी लोग सुरक्षित माहौल में सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन ले सकें।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और प्रोटोकॉल का पालन जारी रखें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
रिपोर्टर
Dr. Rajesh Kumar
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar