A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव

Duniyadari CoronaVirus IPL2020 Bollywood

मुंगेर व बरियारपुर प्रखंड में कालाजार के बचाव को सिंथेटिक पायरोथायरॉइड का घर- घर छिड़काव शुरू



- इसके बाद जिले के अन्य प्रखंड़ों में किया जाएगा कालाज़ार की दवा का छिड़काव 

- 15 जुलाई से सितंबर महीने तक कुल 66 कार्य दिवस में किया जाएगा दवा का छिड़काव 


मुंगेर, 16 जुलाई-


 जिला के मुंगेर सदर और बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार से लोगों को कालाजार जैसी बीमारी से बचाने के लिए कालाजार की दवा सिंथेटिक पायरोथायरॉइड का घर- घर छिड़काव शुरू हो गया । इसके बाद जिला के अन्य प्रखंड़ों में दवा का छिड़काव होगा । मालूम हो बिहार स्वास्थ्य सेवा के रोग नियंत्रण विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ. नवीन चंद्र प्रसाद ने विगत 2 जुलाई को राज्य के 32 जिला के जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी  एवं जिला के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को कालाजार नियंत्रण को ले 2021 के द्वितीय (जुलाई- सितंबर) के कुल 66 कार्य दिवस में सिंथेटिक पायरोथायरॉइड  दवा के घर- घर छिड़काव को ले एक चिट्ठी जारी की थी । 

हैंड कम्प्रेशन मशीन , बाल्टी, गैलन और एसपी मग के द्वारा कालाजार से बचाव को दवा छिड़काव शुरू

मुंगेर के वेक्टर जनित रोग सलाहकार पंकज कुमार प्रणव ने बताया कि गुरुवार से जिला के मुंगेर सदर और बरियारपुर प्रखंड में हैंड कम्प्रेशन मशीन के साथ-साथ बाल्टी, गैलन और एसपी मग के द्वारा कालाजार से बचाव के लिए दवा का छिड़काव शुरू हो गया। इन दोनों जगहों पर छिड़काव का काम पूरा हो जाने के बाद अगले चरण में दूसरे प्रखण्ड में घर- घर जाकर दवा का छिड़काव किया जाएगा। 7.5 लीटर पानी में 125 ग्राम सिंथेटिक पायरोथायरॉइड का घोल तैयार होगा जिसका छिड़काव छत को छोड़कर घरों के सभी दीवारों के साथ ही गौशाला में भी किया जाएगा। 

हर आशा को अग्रिम सूचना देने  पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी -

उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता के द्वारा उनके क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 1000 जनसंख्या को दो दिन पहले छिड़काव कि सूचना देने और उनके घरों में पूर्ण छिड़काव कराने के लिए छिड़काव दल के साथ छिड़काव के दिन भ्रमण करने के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में 200 रुपये प्रति आशा दिया जाएगा। उन्हें यह राशि अश्विन पोर्टल के नियमानुसार स्टेट हेल्थ सोसाइटी के द्वारा दी जाएगी । उन्होंने बताया कि जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी प्रत्येक 15 दिन पर छिड़काव के बाद छिड़काव कर्मियों की मजदूरी का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से स्वयं करेंगे। इसके बाद व्यक्तिगत राशि को टैली के माध्यम से एफएम आर कोड में ससमय प्रविष्ट  करेंगे। 

बाढ़ प्रभावित पीएचसी क्षेत्र में बाढ़ के बाद छिड़काव किया जाएगा-

वेक्टर जनित रोग सलाहकार पंकज कुमार प्रणव  ने बताया कि सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी पर्यवेक्षण पर निगरानी करेंगे। इसके साथ ही सभी जिला वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी जिले के सभी प्रभावित प्रखण्डों में सात दिवसीय माइकिंग के माध्यम से छिड़काव कि तिथि एवं इससे पूर्व घरेलू स्तर पर की जाने वाली तैयारियों एवं छिड़काव से होने वाले लाभ एवं बचाव संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि दो माह तक चलने वाले इंडोर रेसिड्यूल स्प्रे चक्र के दौरान प्रत्येक सप्ताह जिला स्तर पर तथा प्रतिदिन शाम  में ब्रीफिंग के माध्यम से समीक्षा की  जाएगी । इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित पीएचसी क्षेत्र में बाढ़ के बाद छिड़काव किया जाएगा। अभी सिर्फ बगैर बाढ़ प्रभावित प्रखण्ड में ही कालाजार की दवा का छिड़काव किया जाएगा।

रिपोर्टर

  • Aishwarya Sinha
    Aishwarya Sinha

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Aishwarya Sinha

संबंधित पोस्ट