A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव

Duniyadari CoronaVirus IPL2020 Bollywood

लखीसराय जिला में शत- प्रतिशत कोरोना टीकाकरण सुनिश्चित कराने को लेकर गुरुवार से शुरू हुआ मेगा टीकाकरण अभियान

 


- जुलाई के महीने में जिला के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का टीकाकरण होगा सुनिश्चित 


- मेगा टीकाकरण अभियान के दौरान जिला के सभी टीकाकरण सेशन साइट पर वोटर लिस्ट लेकर मौजूद रहेंगे बीएलओ 


लखीसराय, 01 जुलाई 2021:


 जिला में शत- प्रतिशत टीका करण सुनिश्चित कराने को लेकर गुरुवार से मेगा टीकाकरण अभियान कि शुरुआत हुई। इस अभियान के तहत पूरे जुलाई के महीने में जिला के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सभी लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। आगामी 10  जुलाई तक लखीसराय नगर परिषद, बड़हिया नगर पंचायत और सूर्यगढ़ा नगर पंचायत के सभी लोगों के अलावे जुलाई के अंत तक सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 


लखीसराय के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती ने बताया कि मेगा टीका करण अभियान के दौरान जिला के सभी सेशन साइट पर वोटर लिस्ट लेकर स्थानीय ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। ये टीकाकरण के लिए आने वाली सभी लोगों के नाम का मिलान वोटर लिस्ट से करेंगे। इसके बाद ही लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 


उन्होंने बताया कि जिला के सभी लोग जो भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें कोरोना का टीका लगाना अनिवार्य है। बगैर कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के राशन सहित किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाना सम्भव नहीं होगा। 


लखीसराय सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक( बीएचएम) निशांत राज ने बताया कि पंचायती राज के जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी, जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सहित अन्य लोग इस मेगा कोरोना टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे है। इसके अलावा स्वास्थ्य और आईसीडीएस के लोग पहले से ही घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।


कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ठीकाकरण के लिए घर- घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं आशा कार्यकर्ता और जीविका की बहनें : 

लखीसराय सदर पीएचसी के बीएचएम निशांत राज ने बताया कि जिला भर में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए घर - घर जाकर वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को आशा कार्यकर्ता और जीविका बहनें जागरूक कर रही हैं। ये लोग सभी लोगों को वैक्सीन के पूरी तरह से सुरक्षित होने के साथ ही सौ फीसदी तक प्रभावी होने की जानकारी भी दे रही है। इसके साथ ही वो गुरुवार से शुरू हुए मेगा टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रही है। वो लोगों को बता रही है कि अभी भले ही जिला में कोरोना संक्रमण का मामला कम हो गया है लेकिन अभी भी जिला से कोरोना वायरस का संक्रमण का पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। यह तभी खत्म हो सकता है जब जिला के सभी लोग कोरोना का टीका लगवा लें और कोरोना गाइड लाइन के तहत मास्क का नियमित प्रयोग करें। इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें तथा एक निश्चित अंतराल के बाद अपने हाथों को साबून या हैंड सैनिटाइजर से साफ करतें रहें।

रिपोर्टर

  • Aishwarya Sinha
    Aishwarya Sinha

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Aishwarya Sinha

संबंधित पोस्ट