A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव

Duniyadari CoronaVirus IPL2020 Bollywood

शहरी क्षेत्र में प्रत्येक दिन दो वार्डों में लग रहा कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर, वार्ड संख्या 10 और 11 में आज लगेगा शिविर



- वैक्सीनेशन अभियान को लेकर शहरी क्षेत्र में तेज हुआ प्रचार-प्रसार, एक-एक व्यक्ति तक पहुँच रही है स्वास्थ्य टीम 


- एक टीम में दो एएनएम व एक चिकित्सक को किया गया है शामिल, संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता रहती है मौजूद 


खगड़िया, 07 जून, 2021 


जिले के शहरी क्षेत्र में जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन को लेकर प्रचार-प्रसार तेज कर दी गई है और एक-एक व्यक्ति तक स्वास्थ्य टीम पहुँच कर वैक्सीन लेने के लिए जागरूक कर रही है। वहीं, प्रत्येक दिन दो वार्डों में गठित स्वास्थ्य टीम द्वारा वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कर लोगों वैक्सीन दी जा रही है। ताकि एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहें। इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या 08 एवं 09 में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ गठित स्वास्थ्य द्वारा 45+ आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान लोगों को वैक्सीन एक्सप्रेस से माइकिंग कर वैक्सीनेशन शिविर की जानकारी दी गई और वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित भी किया गया। ताकि प्रतेक व्यक्ति को शिविर की जानकारी मिल सके और निर्धारित समय पर शिविर में आकर वैक्सीन ले सके। 


- शहर के सभी 26 वार्डों में होगा वैक्सीनेशन शिविर : 

गठित स्वास्थ्य टीम का लीड कर रहे चिकित्सक डॉ सुशांत कुमार सौरव ने बताया, शहर में कुल 26 वार्ड है। बारी-बारी से निर्धारित तिथि के अनुसार सभी वार्डों में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कर लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। ताकि लोगों को वैक्सीन लेने के दूरी सफर समेत अन्य किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहें। वहीं, उन्होंने बताया, इस दौरान वैक्सीन लेने के लिए स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों को जागरूक भी जा रही है। 


- वार्ड संख्या 10 और 11 में आज लगेगा वैक्सीनेशन शिविर :

केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, सोमवार को वार्ड संख्या 08 स्थित वसंती सेवा सदन एवं वार्ड संख्या 09 स्थित प्राथमिक मकतब में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जबकि, मंगलवार को वार्ड संख्या 10 स्थित आर्य कन्या उच्च विद्यालय (मेन रोड) एवं 11 स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय (थाना रोड) में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहाँ संबंधित वार्ड क्षेत्र के 45+ आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन होगा। इसके अलावा इसी तरह निर्धारित तिथि के अनुसार प्रत्येक दिन शहर के दो वार्डों में शिविर का आयोजन होगा। 


- एक चिकित्सक एवं दो एएनएम को स्वास्थ्य टीम में किया गया है शामिल : 

वहीं, केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन चंदन कुमार ने बताया, गठित प्रत्येक टीम में एक चिकित्सक, दो एएनएम के अलावा सत्यापन करने वाले एक कर्मी को शामिल किया गया। साथ ही इस दौरान संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगी। मंगलवार को गठित टीम में शामिल डॉ सुशांत कुमार सौरव के नेतृत्व में टीकाकर्मी सह एएनएम रूपा कुमारी, आशा कुमारी, बाॅबी कुमारी एवं कुमुद कुमारी द्वारा दोनों वार्डों में शिविर का आयोजन कर लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।


- इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान : 

इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में जहाँ 18+ आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है। वहीं, वैक्सीन एक्सप्रेस द्वारा विभिन्न गाँवों का दौरा कर लगातार 45+ आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो सके और एक भी लोग वैक्सीन लेने से वंचित नहीं रहें। 


- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें : 

- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लें।

- लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।

- बचाव से संबंधित गाइडलाइन का पालन जारी रखें।

- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।

- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।

- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सेनेटाइजर का उपयोग करें।

रिपोर्टर

  • Aishwarya Sinha
    Aishwarya Sinha

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Aishwarya Sinha

संबंधित पोस्ट