A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव

Duniyadari CoronaVirus IPL2020 Bollywood

खगड़िया जिले के गोगरी में ऐंटीजन जाँच को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

 


- प्रशिक्षण प्राप्त एएनएम वीणा कुमारी द्वारा दिया गया प्रशिक्षण 


- केयर इंडिया की टीम भी रही मौजूद, जाँच की रफ्तार को मिलेगी गति 


खगड़िया, 17 मई, 2021 

कोविड-19 संक्रमण वायरस के बढ़ते प्रभाव पर हर हाल में काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है और आवश्यकतानुसार हर जरूरी कदम भी उठा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को जिले के गोगरी रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को  कोविड-19 ऐंटीजन जाँच का प्रशिक्षण दिया गया। ताकि जिले में चल रहें जाँच अभियान की रफ्तार को और तेज गति मिल सकें एवं अधिकाधिक लोगों की जाँच हो सके। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस घातक वैश्विक महामारी को रोकने के लिए जाँच का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। यह प्रशिक्षण पूर्व में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी एएनएम वीणा कुमारी द्वारा दिया गया। जिसमें खुद का बचाव करते करते हुए जाँच करने की विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में केयर इंडिया की टीम भी मौजूद रही। 


खुद का बचाव करते हुए सतर्कता के साथ जाँच करने की दी गई जानकारी :


प्रशिक्षक सह एएनएम वीणा कुमारी ने बताया, यह प्रशिक्षण विभागीय निर्देशानुसार स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया। जिसमें खुद का बचाव करते हुए एंटीजन किट से जाँच की जानकारी दी गयी। इस दौरान किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए समेत अन्य जानकारियाँ विस्तारपूर्वक दी गई। ताकि जाँच कर्मी खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए लोगों का बेहतर तरीके से जाँच कर सकें। इससे जिले में चल रहे जाँच की रफ्तार को गति मिलेगी।


खुद के सुरक्षा के साथ जाँच करने के लिए प्रशिक्षण जरूरी :

 

केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन चंदन कुमार ने बताया, इस घातक महामारी को रोकने के लिए जिले में लगातार जाँच अभियान चल रहा है। किन्तु, जाँच करने वाले कर्मियों के सुरक्षा के मद्देनजर यह प्रशिक्षण दिया गया। क्योंकि, खुद की  सुरक्षा के साथ जाँच करने के लिए प्रशिक्षण जरूरी है और प्रशिक्षण प्राप्त कर्मी ही बेहतर तरीके से जाँच कर सकते हैं। वहीं, उन्होंने बताया, इससे ना सिर्फ खुद के सुरक्षा के साथ बेहतर जाँच होगी। बल्कि, जाँच अभियान की गति को भी रफ्तार मिलेगी। 


जिले में लगातार चल रहा है कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान :


इधर, इस घातक महामारी को रोकने के लिए जिले में सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर लगातार कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चल रहा है। जहाँ नियमित रूप से बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन करा रहें हैं। वहीं, वैक्सीन लेने के पूर्व जाँच भी कर रहा है। जिसका जिले में साकारात्मक प्रभाव भी दिखने लगे हैं। वहीं, इसके अलावा होम क्वारेंटाइन में इलारत मरीजों का भी स्वास्थ्य टीम द्वारा लगातार होम विजिट कर स्वास्थ्य जाँच एवं आवश्यकतानुसार आवश्यक चिकित्सा परामर्श भी दिया जा रहा है। ताकि ऐसे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करायी जा सके।  साथ ही मरीजों के परिजनों समेत आसपास के लोगों का जाँच की जा रही है। 


इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें :


- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।

- अनावश्यक यात्रा से परहेज करें और गाइडलाइन का पालन करें।

- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और निकलने पर निश्चित रूप से मास्क पहनें।

- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सेनेटाइजर का उपयोग करें।

- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।

- गर्म पानी पीएं और गर्म का ताजा खाना का ही सेवन करें।

रिपोर्टर

  • Swapnil Mhaske
    Swapnil Mhaske

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Swapnil Mhaske

संबंधित पोस्ट