- 05 से 11 सितंबर तक दंपति संपर्क सप्ताह और 12 से 24 सितंबर तक "परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा"
- 05 से 09 सितंबर तक जिला के सभी प्रखंडों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्रों में ई. रिक्शा के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक
मुंगेर-
आगामी 05 से 24 सितंबर तक जिला भर में दो चरणों में मिशन परिवार विकास अभियान चलेगा। इसको ले राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने मुंगेर सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को पत्र जारी किया है।
05 से 11 सितंबर तक जिला भर में दंपति संपर्क सप्ताह--
सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के पहले चरण में 05 से 11 सितंबर तक जिला भर में दंपति संपर्क सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण स्तर पर आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जीविका दीदी, विकास मित्र योग्य दंपतियों से मिलकर उन्हें परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों को अपनाने के लिए जागरूक करेंगे। इसके साथ ही अभियान के दूसरे चरण में 12 से 24 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में योग्य दंपतियों परिवार नियोजन के स्थाई साधन के रूप में महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी की सेवा उपलब्ध कराते हुए अस्थाई साधन के रूप में कॉपर टी लगवाने और गर्भनिरोधक गोली और इंजेक्शन के साथ - साथ कंडोम भी उपलब्ध कराया जाएगा।
05 से 9 सितंबर तक प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में प्रचार - प्रसार किया जाएगा-
जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजी ने बताया कि 05 से 9 सितंबर पांच दिनों तक परिवार नियोजन के प्रति आम जनों को जागरूक करने के उद्देश्य से ई. रिक्शा (सारथी रथ) के माध्यम से राज्य स्वास्थ्य समिति के दिशा निर्देश के अनुसार एवम स्थानीय स्तर पर तैयार रूट चार्ट के अनुसार जिला के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में प्रचार - प्रसार किया जाएगा। ई. रिक्शा पर संबंधित क्षेत्र की आशा फैसिलिटेटर को प्रतिनियुक्त करते हुए उन्हें प्रचार प्रसार का दायित्व सौंपा गया है ताकि उनके द्वारा स्थानीय आशा कार्यकर्ता से समन्वय स्थापित करने के साथ - साथ आम लोगों के द्वारा गर्भ निरोधक का अस्थाई उपाय जैसे गर्भ निरोधक गोली, कंडोम की मांग करने पर उन्हें उक्त स्थल पर ही उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा ई.रिक्शा पर कॉन्ट्रासेप्टिक डिस्प्ले ट्रे एवं कंडोम बॉक्स में सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी ।
रिपोर्टर
Dr. Rajesh Kumar
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar