Breaking News
Trending
- पूरे जिले में 190 सेशन साइटों पर लोगों को दी जा रही है पहली एवं दूसरी डोज की वैक्सीन
- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज हुआ वैक्सीनेशन और जाँच अभियान
खगड़िया, 05 अक्टूबर-
जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए जिले में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। जिसे और तेज गति देने के लिए पोलियो सुपरवाइजर की सहभागिता के साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान तेज कर दी गई है। ताकि एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहें और जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो। इसको लेकर जिले में बनाए गए सभी सेशन साइटों पर पहली एवं दूसरी दोनों डोज की वैक्सीन दी जा रही है। ताकि पहला डोज ले चुके व्यक्ति को निर्धारित समय पर दूसरा डोज भी दिया जा सके और पूरा डोज लेने वाले लोगों की संख्या को गति मिल सके।
- वैक्सीनेशन अभियान को और तेज गति देने के लिए जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिए गए हैं निर्देश :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, जिले में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान को और तेज गति देने के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य स्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पोलियो सुपरवाइजर की सहभागिता के साथ वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया गया है। वहीं, उन्होंने बताया, सभी सेशन साइटों पर पोलियो सुपरवाइजर के सहयोग से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है।
- 190 सेशन साइटों पर लोगों को दी जा रही है वैक्सीन :
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, जिले में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान को और तेज गति देने के लिए कुल 190 सेशन साइट बनाये गए हैं। सभी सेशन साइटों पर लोगों को तय मानकों के अनुसार एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन के साथ वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही कोविड जाँच भी जा रही है। वहीं, उन्होंने बताया, पोलियो सुपरवाइजर के सहयोग से वैक्सीनेशन अभियान को और तेज गति मिलेगी। दरअसल, पोलियो सुपरवाइजर के सहयोग से पोलियो की ही तर्ज पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। इससे ना सिर्फ अभियान को गति मिलेगी। बल्कि, शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन भी सुनिश्चित होगा।
- पोलियो सुपरवाइजर के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए कर रहीं हैं प्रेरित :
वैक्सीनेशन अभियान को और तेज गति देने के लिए पोलियो सुपरवाइजर के नेतृत्व में संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रही हैं और लोगों को नजदीकी वैक्सीनेशन शिविर स्थल की जानकारी दे रहीं हैं। साथ ही लोगों को इस महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित भी कर रहीं हैं।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
- सभी जगह प्रोटोकॉल का पालन का पालन करें।

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar