A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव A new Punjabi Singing Sensation Akshay Shokeen ruling the hearts of youth महामारी कोविड-१९ःके.आई.आई.टी एवं के.आई.एस.एस. ने बनाया असंभव को संभव डेंगू को लेकर रहें सतर्क, मच्छरों से करें अपना बचाव

Duniyadari CoronaVirus IPL2020 Bollywood

बाढ़ में नाव पर सवार होकर टीकाकरण अभियान को दे रहे गति

विपरीत परिस्थितियों में भी स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह कायम

कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में निभा रहे भूमिका


भागलपुर, 13 अगस्त-

 जिले में बाढ़ का प्रकोप है। लगभग 100 गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। ऐसी परिस्थिति जिसमें लोग रहने और खाने-पीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहां पर भी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट रहे हैं। बल्कि उत्साह के साथ गांव के ऊंचे  स्थानों पर रह रहे  बाढ़  पीड़ितों का टीकाकरण कर रहे हैं। पीरपैंती प्रखंड का गोविंदपुर दियारा पूरी तरह से डूब चुका है। वहां के लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। वहां जाने के लिए नाव पर सवार होना पड़ता है। अभी जब गंगा नदीं उफान पर है, नाव पर सफर करना किसी खतरे से कम नहीं है, लेकिन जिले के सभी लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण करने का उत्साह जब मन में हो तो भला कोई कैसे पीछे हट सकता है।

सभी लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण बहुत जरूरी है-

आईसीटी कॉर्डिनेटर अनिल कुमार और सीएचओ अमित कुमार सैनी सुबह-सुबह घर से निकल पड़ते हैं। पहले टूटी-फूटी सड़कों से होते हुए गोविंदपुर दियारा पहुंचे और फिर वहां से नाव पर सवार होकर लोगों को टीका दिलवाने के निकल पड़े। अनिल कुमार कहते हैं कि कोरोना जैसी महामारी पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए सभी लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण बहुत जरूरी है। अभी बाढ़ आई है। इसके बाद भी कुछ समस्या आ सकती है। अगर हम समस्याओं पर ध्यान देने लगेंगे तो फिर सभी लोगों के टीकाकरण में देरी होगी। इसलिए हमलोग परेशानियों की परवाह किए बगैर अपने काम पर निकल पड़ते हैं। कहीं कीचड़ से सामना होता है तो कहीं पर सड़क कटी मिलती है। अब तो बहुत जगहों पर जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे हमारा हौसला नहीं टूटने वाला है। हमलोग जल्द से जल्द सभी लोगों का टीकाकरण करेंगे औऱ कोरोना को खत्म करेंगे।

जितना जल्द सभी लोगों का टीकाकरण होगा, उतना जल्द कोरोना खत्म होगाः सीएचओ अमित कुमार सैनी कहते हैं कि शहरी क्षेत्र में अधिकतर लोगों का टीकाकरण हो गया है। अब हमलोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस किया है। अभी बाढ़ आई हुई है। निश्चित तौर पर टीकाकरण केंद्रों तक जाने में कुछ परेशानी हो रही है, लेकिन अगर हम बाढ़ के जाने का इंतजार करेंगे तो उसमें बहुत समय बर्बाद हो जाएगा। फिर कोरोना उन्मूलन के अभियान की रफ्तार कम हो जाएगी। इसलिए हमलोग इस विपरीत परिस्थिति में भी जल्द से जल्द सभी लोगों का टीकाकरण कराने में लगे हुए हैं। आखिर जितना जल्द लोगों का टीकाकरण होगा, उतना ही जल्द कोरोना भी खत्म होगा।

स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह देखने लायकः जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी कहते हैं कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह देखने लायक है। खरीक, बिहपुर, कहलगांव, पीरपैंती, नगछिया, रंगरा, इस्माइलपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर औऱ नारायणपुर प्रखंड में बाढ़ का प्रकोप ज्यादा है। शहरी क्षेत्र में अधिकतर लोगों का टीकाकरण हो गया है। अब हमलोग ग्रामीण क्षेत्रों को जल्द से जल्द कवर करना चाहते हैं। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मी अगर बाढ़ या अन्य तरह की परेशानी से डर जाते तो फिर टीकाकरण अभियान पर असर पड़ सकता था, लेकिन इनलोगों का हौसफा प्रशंसनीय है। बाढ़ में भी हमेशा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में लगे रहते हैं।

रिपोर्टर

  • Aishwarya Sinha
    Aishwarya Sinha

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Aishwarya Sinha

संबंधित पोस्ट