Breaking News
Trending
- जिले के परबत्ता सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया की टीम द्वारा दी जा रही है ट्रेनिंग
- एक बैच में तीन प्रखंडों के चयनित 30 आशा कार्यकर्ता और 02 फैसिलिटेटर को प्रशिक्षण
खगड़िया, 10 अगस्त-
जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं को मॉड्यूल 05, 06 एवं 07 के चतुर्थ चरण का छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया की टीम के संयुक्त तत्वावधान में जिले के परबत्ता सीएचसी में दिया जा रहा है। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी अन्य सेवाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। ताकि आशा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकें और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुँचा सकें। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सरकारी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ सके और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। यह प्रशिक्षण केयर इंडिया के गोपाल शर्मा, श्रवण कुमार, राजेश कुमार दिया जा रहा है।
- 30 आशा कार्यकर्ता और 02 फैसिलिटेटर को मिल रहा है प्रशिक्षण :
केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन चंदन कुमार ने बताया, यह छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण( ट्रेनिंग) बैच वाइज चयनित आशा एवं फैसिलिटेटर को दिया जा रहा है। जिसमें अलौली एवं बेलदौर की 10-10 आशा कार्यकर्ता व एक-एक फैसिलिटेटर तथा चौथम की 10 चयनित आशा यानी कुल 30 आशा कार्यकर्ता और 02 फैसिलिटेटर को चयनित कर शामिल किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं का आशा कार्यकर्ता को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना। ताकि वह अपने क्षेत्र के लोगों को सुविधाजनक तरीके से बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा सकें और लोगों को भी सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मिल सके।
- 14 अगस्त तक चलेगा यह प्रशिक्षण :
केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन चंदन कुमार ने बताया, इस प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को ही हो चुका है। जिसका समापन 14 अगस्त को होगा। यह प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय है। यानी सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थी प्रशिक्षण स्थल पर रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। सभी लाभार्थियों के लिए प्रशिक्षण स्थल पर रहने, खाना-पीना समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई हैं । ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सभी लोग सुविधाजनक तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें ।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar